जस-2026 का आगाज आज से: दुबई ज्वेलरी ग्रुप से होगा ऐतिहासिक करार

0
68
JAS-2026 kicks off today
JAS-2026 kicks off today

जयपुर। ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर (जस) की ओर से आयोजित तीन दिवसीय जस-2026 का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 10 बजे सीतापुरा स्थित नोवाटेल जेईसीसी में होगा। शो 3 से 5 जुलाई तक चलेगा। पहली बार जयपुर में किसी ज्वैलरी शो का उद्घाटन करीब 80 हजार करोड़ रुपए की नेटवर्थ वाले मालाबार ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं ग्रुप एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के.पी. अब्दुल सलाम करेंगे।

ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष राजू मंगोड़ीवाला और महासचिव अजय गोधा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में दुबई ज्वैलरी ग्रुप के चेयरमैन तौहीद अब्दुल्ला, सीबीआईसी सदस्य सुरजीत भुजबल और एनजीजेसीआई के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे।

शो का सबसे बड़ा आकर्षण दुबई गोल्ड एंड ज्वैलरी ग्रुप (डीजेजी) और ज्वेलर्स एसोसिएशन जयपुर (जस) के बीच होने वाला ऐतिहासिक एमओयू रहेगा। इस समझौते से जयपुर के ज्वैलर्स को दुबई के वैश्विक बाजार तक सीधी पहुंच, निर्यात के नए अवसर, अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से संपर्क तथा डिजाइन, तकनीक, कौशल विकास, संयुक्त प्रदर्शनियों और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

शो में इस बार 351 बूथ लगाए गए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 16 प्रतिशत अधिक हैं। इनमें जयपुर के अलावा दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद, सूरत, बीकानेर और मेरठ सहित विभिन्न शहरों के 26 से अधिक प्रदर्शक भाग ले रहे हैं। देशभर से 2 हजार से अधिक ट्रेड बायर्स और 1 हजार से अधिक होस्टेड बायर्स भी शामिल होंगे।

4 जुलाई को आयोजित ज्वेलरी एमिनेंस अवार्ड्स-2026 के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर होंगे। वहीं जस-2026 लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रसिद्ध उद्योगपति एवं केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरत्न कोठारी को जेम्स एवं ज्वैलरी उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here