जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए करधनी पहुंचेंगे पुलिस कमिश्नर

0
49
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Kardhani police station on Saturday.
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Kardhani police station on Saturday.

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल शनिवार, 4 जुलाई को पुलिस थाना करधनी में जनसुनवाई करेंगे। जनसुनवाई दोपहर 11:30 बजे से 1:30 बजे तक आयोजित होगी।

इस दौरान झोटवाड़ा सर्किल के करधनी, खोरा बिसल, कालवाड़, मुरलीपुरा और झोटवाड़ा थाना क्षेत्रों से जुड़े परिवादियों की शिकायतें सुनी जाएंगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर सुनवाई कर त्वरित समाधान करना और उन्हें शीघ्र राहत प्रदान करना है।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार जनसुनवाई अभियान के तहत इससे पहले पुलिस कमिश्नर एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सांगानेर सामुदायिक भवन, तथा शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा, शिवदासपुरा, आमेर, रामगंज, चित्रकूट, मालवीय नगर, जामडोली और बस्सी थानों में भी जनसुनवाई कर परिवादियों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here