157 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानव सेवा का संदेश

0
44
157 youths donated blood, conveying a message of service to humanity.
157 youths donated blood, conveying a message of service to humanity.

जयपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार को बनीपार्क स्थित गुरुकुल ब्लड बैंक में महबूब चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 157 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण भी कराया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने रक्तदान को सबसे बड़ा महादान बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचा सकता है। स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त के अभाव का सामना न करना पड़े।

प्रदेशाध्यक्ष हामिद खान मेवाती ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और मानवता की सेवा का माध्यम भी होना चाहिए। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है, क्योंकि इससे किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।

शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में युवाओं का उत्साह देखते ही बना। महबूब चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज में रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया।

उन्होंने गुरुकुल ब्लड बैंक की चिकित्सक टीम, स्वयंसेवकों, सहयोगियों तथा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। शिविर में महबूब चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here