जयपुर। पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज मंदिर, हाथोज धाम में बागेश्वर महिला मंडल द्वारा श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संगीतमय सुन्दरकाण्ड एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया।
हाथोज धाम पीठाधीश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज ने बताया कि इस अवसर पर संध्या बेला में भगवान श्री दक्षिणमुखी बालाजी महाराज की महाआरती संपन्न हुई तथा आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई गई, जिसके दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी की आराधना कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।



















