युवा खेल संगम का आयोजन में पारंपरिक खेलों में युवाओं ने दिखाया उत्साह

0
58
Youth showed enthusiasm for traditional sports at the 'Yuva Khel Sangam' event.
Youth showed enthusiasm for traditional sports at the 'Yuva Khel Sangam' event.

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सीतापुरा नगर की गोवर्धन बस्ती में युवा खेल संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं ने भारतीय संस्कृति से जुड़े पारंपरिक खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

खेल संगम में कबड्डी, वॉलीबॉल, रिंग बॉल, रस्साकशी और लंबी कूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बस्ती के सभी क्षेत्रों एवं विभिन्न आयु वर्ग की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी भी रही।

कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौधरी तथा संयोजक शंकर पूनिया रहे। समाज के प्रबुद्धजन, युवा, महिलाएं और बालक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने युवाओं को संबोधित करते हुए मोबाइल गेम्स की बजाय मैदानी खेलों को अपनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं।कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया तथा समाज में हरित वातावरण के प्रति जनजागरण का संकल्प दिलाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here