जयपुर। सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 साल से फरार चल रहे एक शातिर बाइक चोर को दौसा से गिरफ्तार किया है। आरोपी वर्ष 2008 में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने मूल गांव भी कभी-कभार ही आता था।
पुलिस उपायुक्त (जयपुर पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि सिंधी कैंप थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 18 साल से फरार चल रहे एक शातिर बाइक चोर आरोपी दिनेश (40) निवासी बांदीकुई जिला दौसा को गिरफ्तार किया गया है। वह सिंधी कैंप थाने में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार हुआ है। वर्ष 2008 में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया और लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी अपना ठिकाना लगातार बदलता रहा और अपने गांव भी बहुत कम आता-जाता था। विशेष टीम ने सटीक सूचना के आधार पर जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया है।



















