श्री सरस निकुंज : श्रीशालिग्राम जी सरकार की पौढ़ावनी के साथ शयन दर्शन

0
38
Shri Radha Saras Bihari Ju Sarkar will be showered with loving affection.
Shri Radha Saras Bihari Ju Sarkar will be showered with loving affection.

जयपुर। आचार्य पीठ श्री सरस निकुंज, दरीबा पान, सुभाष चौक में शनिवार को देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में नित्य श्री ठाकुर जी की सेवा दर्शन के साथ विशेष ऋतु पुष्पों से श्रृंगार किया गया। विविध प्रकार की सागारी सामग्रियों का भोग अर्पण किया गया। श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण जी महाराज ने ठाकुर जी सरकार की लाड़ सेवा करते हुए विशेष ऋतु फल एवं सुगंधित इत्र गुलाब, केवड़ा इत्यादि श्री चरणों में अर्पित किया।

सायंकाल की बेला में संध्या आरती के बाद 7 बजे से लेकर 9 बजे के क्रम में सामूहिक रूप से पद गायन हुआ। विशेष रूप से शयन की पदावलियों का गायन किया गया। इसके अंतर्गत निज मंदिर में श्री शालिग्राम सरकार की सेवा करते हुए पौढ़ावनी के पद गाए गए। रंगीले रंग विलसो रंग भरी रैन, पौढ़े मिल रसिक रमण पिय प्यारी, पौढ़े रंग महल पिय गौरी, सुमन सेज पौढ़े मिल दम्पति पदावलियों के साथ सामूहिक कीर्तन करते हुए उत्सव का विश्राम हुआ। यह कार्यक्रम की जानकारी श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here