गुरु पूर्णिमा पर तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव आज से

0
61

जयपुर। गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 27 से 29 जुलाई तक अजमेर रोड स्थित ठिकरिया (टोल टैक्स से पहले) जयगुरुदेव आश्रम में तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव आयोजित होगा। कार्यक्रम निजधामवासी परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम संत बाबा उमाकांत जी महाराज के सानिध्य में होगा।

मीडिया प्रभारी मुकुट बिहारी वर्मा ने बताया कि 27 और 28 जुलाई को प्रातः 5 बजे एवं सायं 5 बजे सत्संग और नामदान होगा। मुख्य आयोजन 29 जुलाई को प्रातः 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसमें सत्संग, नामदान, गुरु पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान संत उमाकांत महाराज श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, सदाचार, मानवता और गुरु-भक्ति का संदेश देंगे। आयोजकों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर गुरु पूर्णिमा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here