श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर के प्रथम पाटोत्सव पर हुआ सहस्त्रघट अभिषेक, सुख-समृद्धि की कामना

0
55
First Installation Anniversary of Shri Tejeshwar Mahadev Temple
First Installation Anniversary of Shri Tejeshwar Mahadev Temple

जयपुर। प्रेम सागर कॉलोनी, नारायण विहार स्थित श्री तेजेश्वर महादेव मंदिर का प्रथम पाटोत्सव रविवार को बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भगवान शिव का भव्य सहस्त्रघट अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन किया गया।

आयोजन से जुड़े दिवाकर शर्मा ने बताया कि पाटोत्सव के अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-समृद्धि एवं अच्छी वर्षा की कामना की गई। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान तेजेश्वर महादेव का सहस्त्रघट से जलाभिषेक किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी व फूलों से सजाया गया तथा महादेव का विभिन्न प्रकार के सुगंधित पुष्पों से अलौकिक व मनोहारी श्रृंगार किया गया, जिसके दर्शन कर भक्त भावविभोर हो उठे।

धार्मिक अनुष्ठान के तहत परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। इसके पश्चात महाआरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रेम सागर कॉलोनी सहित आसपास की विभिन्न कॉलोनियों के भक्तों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

गरिमामयी उपस्थिति व सहयोग

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री अमरावती शर्मा ने भी शिरकत की और महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजन को सफल बनाने में महावीर प्रसाद भारती, प्रदीप सिंह राजावत, विजय कुमार गौड़, भागचंद शर्मा, मुकेश शर्मा, रोहित, आकाश एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान व सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here