अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाला दस हजार का इनामी मथुरा से गिरफ्तार

0
45
Person arrested for blackmailing with obscene photos and videos
Person arrested for blackmailing with obscene photos and videos

जयपुर। मुहाना थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के मामले में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती के अश्लील फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहा था तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बना रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज वर्मा ने बताया कि मुहाना थाना पुलिस की स्पेशल टीम ने अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रंगदारी मांगने के मामले में चार साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी हरवीर ठाकुर उर्फ बुल्ला (28) निवासी ग्राम हथिया, बरसाना जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया।

मुहाना थानाधिकारी मुकेश कुमार खरड़िया के अनुसार 24 जुलाई 2022 को पीड़िता ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके पड़ोस में किराये पर रहने वाले हरवीर ठाकुर उर्फ बुल्ला ने चोरी-छिपे उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की रंगदारी मांगी और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया।

इस पर मुहाना थाने में मामला दर्ज किया गया। इधर मामला दर्ज होने के बाद आरोपी जयपुर छोड़कर अपने गांव फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने उसकी लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रेस की। इसके बाद टीम ने दबिश देकर आरोपी हरवीर ठाकुर को गिरफ्तार किया गया।

वहीं आरोपी की गिरफ्तारी में कांस्टेबल ओमप्रकाश डोबर और कांस्टेबल दामोदर सारण की विशेष भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी मुकेश कुमार खरड़िया, हेड कांस्टेबल कानसिंह, भंवरलाल, कांस्टेबल बहादुर तथा जयपुर दक्षिण तकनीकी शाखा के हेड कांस्टेबल रामसिंह और लोकेश शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here