अमरापुरेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक

0
48
Grand Rudrabhishek of Amrapureshwar Mahadev performed.
Grand Rudrabhishek of Amrapureshwar Mahadev performed.

जयपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार पर लघु काशी जयपुर स्थित पावन श्री अमरापुर स्थान में भगवान अमरापुरेश्वर महादेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। प्रातः 6 बजे से 6:40 बजे तक पंडितों एवं संतों के सान्निध्य में भगवान शिव का बिल्वपत्र, गंगाजल, पंचामृत और गौदुग्ध से अभिषेक किया गया तथा पुष्प अर्पित कर विशेष आरती की गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भी भगवान भोलेनाथ को बिल्वपत्र, गंगाजल, पंचामृत एवं गौदुग्ध अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की। मंदिर परिसर में ‘ॐ नमः शिवाय’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘काशी विश्वनाथ गंगे’ के जयघोष एवं भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

दिनभर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। शाम को भगवान का आकर्षक पुष्प श्रृंगार किया गया। संयोगवश हुई वर्षा को श्रद्धालुओं ने इन्द्रदेव द्वारा भोलेनाथ के अभिषेक के रूप में देखा। आयोजन के अंत में श्रद्धालुओं को पंचामृत, श्रीफल एवं प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here