एन डांस कार्निवाल ऑडिशन में दिखी युवा प्रतिभाओं की चमक

0
42

जयपुर। नृत्यशैली डांस अकेडमी की ओर से आयोजित प्रतिष्ठित ‘एन डांस कार्निवाल’ के ऑडिशन का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने अभिभावकों, शिक्षकों और निर्णायकों का मन मोह लिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति राठौड़ ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नृत्यशैली डांस अकेडमी की इस पहल को प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने वाला सराहनीय प्रयास बताया।

इस कार्यक्रम के संचालन में वंदना थपलियाल, सीमा वर्मा और गोविंद ने समन्वयक की भूमिका निभाई, जबकि संगीत शिक्षिका मिस रुबीना ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। ऑडिशन का मूल्यांकन लविशा नेभनानी ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों के नृत्य कौशल, मंच प्रस्तुति, अभिव्यक्ति और तालमेल के आधार पर प्रदर्शन का आकलन करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास के लिए प्रेरित किया।

आयोजन नवीन अनोरिया के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसकी सफलता में सविता कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, नरेंद्र कुमावत, संदीप कुमावत, कुणाल सर और सोनू सर का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि ‘एन डांस कार्निवाल’ का उद्देश्य प्रदेश की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी कला का प्रदर्शन करने के साथ विशेषज्ञों से मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकें।

ऑडिशन में चयनित प्रतिभागी अब प्रतियोगिता के आगामी चरण में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों, अभिभावकों एवं आयोजकों ने इस पहल को युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here