सरपंच संघ राजस्थान का प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से मिला

0
51
Rural Development and Panchayati Raj Department.
Rural Development and Panchayati Raj Department.

जयपुर। सरपंच संघ राजस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल के नेतृत्व में ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर पंचायतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में आ रही समस्याओं से अवगत कराया और लंबित मामलों के निस्तारण की मांग की।

सरपंच संघ राजस्थान के मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण विकास सचिव कृष्ण कुणाल, पंचायत राज सचिव डॉ. जोगाराम, अतिरिक्त सचिव बजट शिवांगी स्वर्णकर, अतिरिक्त आयुक्त जीवीजी राम, हेमंत स्वरूप माथुर सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पंचायतों से संबंधित प्रमुख मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा। इनमें राज्य वित्त आयोग की बकाया राशि का भुगतान, मनरेगा सामग्री मद का लंबित बजट जारी करना, प्रधानमंत्री आवास योजना में काटे गए पात्र लाभार्थियों के नाम पुन: जोड़ना सहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, इसलिए लंबित राशि और योजनाओं से जुड़े मामलों का जल्द समाधान आवश्यक है। अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि पंचायत राज से जुड़ी इन समस्याओं का समाधान चुनाव की घोषणा से पहले करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर गढ़वाल, कार्यकारी अध्यक्ष रोशन अली, मुख्य महामंत्री शक्ति सिंह रावत, संयोजक भागीरथ यादव, संरक्षक महेंद्र सिंह मझेवला, मुख्य प्रवक्ता रफीक पठान, प्रवक्ता रामप्रसाद चौधरी, सरपंच शौकत खान, प्रदीप सिंह नागौर, बाबूलाल मीणा, कालूराम मीणा और सुरेश मीणा (टोंक) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here