ई-20 पेट्रोल के विरोध में आप का टाउन हॉल: रामबाग चौराहे तक निकाला पैदल मार्च

0
58
AAP's Town Hall against E-20 petrol: Foot march taken out to Rambagh Crossing.
AAP's Town Hall against E-20 petrol: Foot march taken out to Rambagh Crossing.

जयपुर। ई-20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी ने रविवार को जयपुर में टाउन हॉल आयोजित किया। देशव्यापी अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं ने ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल से वाहनों में आ रही दिक्कतों, माइलेज कम होने और ग्रामीण क्षेत्रों में इसके प्रभाव को लेकर अपने अनुभव साझा किए। टाउन हॉल के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामबाग चौराहे तक पैदल मार्च निकालकर ई-20 पेट्रोल के विरोध में नारेबाजी की।

कार्यक्रम में युवा संगीत शिक्षक आशीष सिंह ने बताया कि ई-20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनकी बाइक में परेशानी बढ़ी और माइलेज कम हुआ। कलाकार चिराग अग्रवाल ने कहा कि सरकार को पेट्रोल के विकल्प उपलब्ध कराने चाहिए, उन्हें उपभोक्ताओं पर थोपना नहीं चाहिए। मोहन कथात ने कहा कि राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में ई-20 से वाहनों पर पड़ने वाले प्रभाव की पर्याप्त जानकारी नहीं पहुंच रही है। अरुण कुमार जैन (जयपुर) और सुदर्शन (ब्यावर) ने भी अपने अनुभव साझा किए।

पार्टी के राजस्थान प्रभारी धीरज टोकस ने कहा कि भारत कोई प्रयोगशाला नहीं है और सरकार को इस तरह के प्रयोग बंद करने चाहिए। उन्होंने कहा कि ई-20 के खिलाफ चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को राजस्थान के गांव-कस्बों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने सरकार से ई-20 के साथ प्योर पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने, पेट्रोल की कीमतें कम करने और ई-20 का परीक्षण किस इंजन पर किया गया, इसकी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कीर्ति पाठक ने कार्यकर्ताओं से ई-20 के संबंध में लोगों को जागरूक करने और अभियान को गांव-कस्बों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

टाउन हॉल कार्यक्रम धीरज टोकस और कीर्ति पाठक के नेतृत्व में तथा पार्टी के सह प्रभारी त्रिलोक दीप, सतपाल कैम, डॉ. सत्यवान राणा, महेश खींची और अशोक भारद्वाज के सान्निध्य में हुआ। कार्यक्रम के बाद जयपुर जिला अध्यक्ष अमित दाधीच और जिला महामंत्री संगीता गौर के सान्निध्य में विरोध यात्रा निकाली गई।

इस दौरान जयपुर संभाग प्रभारी सौरभ चौधरी, सुनील अग्रवाल, संगीता गोड, अमित वशिष्ठ, वीरेंद्र चौधरी और स्टार प्रचारक शाहनाज भाई सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here