जयपुर। पुराना तेजाजी मंदिर मुख्य सोडाला स्थित सत्यवादी वीर तेजाजी धाम एवं तेजेश्वर महादेव मंदिर की ओर से 19 अगस्त, बुधवार को द्वितीय कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा गलता तीर्थ से शुरू होकर तेजाजी धाम तक पहुंचेगी।
आयोजक पंडित मूलचंद शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा में श्रद्धालु गलता तीर्थ से जल लेकर तेजाजी धाम पहुंचेंगे। यात्रा में डीजे के साथ धार्मिक भजनों और जयकारों का आयोजन होगा। तेजाजी धाम पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की ओर से भगवान तेजेश्वर महादेव का शिव अभिषेक किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के तहत सहस्रघट और रुद्री पाठ का आयोजन भी होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। कावड़ यात्रा में शामिल होने के लिए 51 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से शुल्क जमा कर टोकन प्राप्त करने की अपील की है। भोजन प्रसादी ग्रहण करने के लिए टोकन साथ लाना आवश्यक होगा।



















