‘एन डांस कार्निवल’ के सेमीफाइनल में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर

0
39
Talents showcase their skills at the ‘N Dance Carnival’ semi-finals.
Talents showcase their skills at the ‘N Dance Carnival’ semi-finals.

जयपुर। नृत्य शैली डांस अकादमी की ओर से आयोजित अंतरविद्यालयीय राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता ‘एन डांस कार्निवल-2026’ का सेमीफाइनल खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन, शास्त्री नगर में हुआ। विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने एकल और समूह वर्ग में आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा और मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में रावत पब्लिक स्कूल, जमुना विद्यापीठ स्कूल, एमपीएस कालवाड़, रॉयल इंटरनेशनल स्कूल, हैप्पी चिल्ड्रन्स अकादमी, अक्षरधाम अकादमी, ग्लोबल पाथफाइंडर स्कूल, ड्रीमलैंड अकादमी और निम्फ अकादमी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। समूह वर्ग में तालमेल और सामूहिक ऊर्जा, जबकि एकल वर्ग में भाव-भंगिमा, लय और तकनीक ने निर्णायकों का ध्यान खींचा।

सेमीफाइनल के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का फाइनल 30 अगस्त को खंडेलवाल वैश्य महासभा भवन, शास्त्री नगर में होगा। विधायक बालमुकुंद आचार्य मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन देव सर, रंजू मैम और मैक्स सर ने किया। आयोजक नवीन अनोरिया और प्रबंधन प्रमुख नेहा शर्मा के निर्देशन में आयोजन हुआ। फ्रेम रंग का विशेष सहयोग रहा। आयोजन में सविता कुमावत, सुरेंद्र कुमावत, नरेंद्र कुमावत, संदीप कुमावत, किशन सैनी और आरबिटसीईटी का भी सहयोग रहा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय स्तर की उभरती नृत्य प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उन्हें अपनी कला निखारने के लिए प्रोत्साहित करना है। फाइनल को लेकर प्रतिभागियों में खासा उत्साह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here