टेडएक्स आईआईएचएमआर यू का संस्करण में ‘इग्नाइट द अनसीन’ पर हुई चर्चा

0
52
Discussion on ‘Ignite the Unseen’ at the TEDx IIHMR U edition.
Discussion on ‘Ignite the Unseen’ at the TEDx IIHMR U edition.

जयपुर। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को टेडएक्स आईआईएचएमआर यू के चौथे संस्करण का आयोजन हुआ। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘इग्नाइट द अनसीन’ रही। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े वक्ताओं ने ऐसे विचारों और प्रयासों पर चर्चा की, जो मुख्यधारा में कम नजर आते हैं, लेकिन समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं।

कार्यक्रम में पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. मल्लिका साराभाई, क्योर.एआई की चीफ मेडिकल ऑफिसर-ग्लोबल हेल्थ डॉ. शिबू विजयन, 2006 इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स पीस प्राइज विजेता एवं पाठशाला ट्रस्ट के संस्थापक ओम प्रकाश गुर्जर, राउंडग्लास म्यूजिक की लीड एवं संगीतकार गौरी यदवाडकर, उद्यमी व वाइल्डलाइफ कंजर्वेशनिस्ट आर. उदयन लाहिरी तथा नेशनल अवॉर्ड विजेता दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ता प्रतीक माधव ने अपने अनुभव साझा किए।

वक्ताओं ने परफॉर्मिंग आर्ट्स, पब्लिक हेल्थ, चाइल्ड राइट्स, असिस्टिव टेक्नोलॉजी, म्यूजिक, एंटरप्रेन्योरशिप और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन जैसे विषयों पर विचार रखे। थिएटर कलाकार अभिषेक मुदगल ने ‘महारथी’ प्रस्तुति दी।

आईआईएचएमआर स्टार्टअप्स की डायरेक्टर यामिनी अग्रवाल ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों और अनुभवों को एक मंच पर लाने से नए विचारों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा कि टेडएक्स आईआईएचएमआर यू ऐसे विचारों और अनुभवों को सामने लाने का मंच है, जो सोच को नया नजरिया देते हैं। टेडएक्स आईआईएचएमआर यू की शुरुआत 2023 में हुई थी। तब से यह कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को एक मंच पर लाकर नए विचारों और अनुभवों पर संवाद का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here