जयपुर में कथक की मनमोहक प्रस्तुति: लय और भाव से सजे सांस्कृतिक रंग

0
272

जयपुर। डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल जयपुर में स्पिक मैके राजस्थान के सहयोग से प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना विशाल कृष्ण की कथक प्रस्तुति आयोजित की गई। भावपूर्ण मुद्राओं, अभिनय, जटिल पद-संचालन और लयकारी ने विद्यार्थियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रस्तुति में जयवर्धन दाधीच ने गायन, आनंद मिश्रा ने तबले और उस्ताद गुलाम वारिस खान ने सारंगी पर संगत की। संवादात्मक सत्र के दौरान विद्यार्थियों को कथक की बारीकियों के साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न पहलुओं को जानने का अवसर मिला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य रंजन गौतम ने स्पिक मैके का आभार व्यक्त करते हुए कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की। विद्यालय प्रबंधक सरिता रंजन ने टीम भावना और सभी विद्यार्थियों को समान अवसर देने के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. स्वाति चौधरी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here