नशे की लत पूरी करने को स्कूटी चुराने वाला शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

0
59
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके नाबालिग साथी को भी निरुद्ध किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की होंडा एक्टिवा बरामद की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए दोपहिया वाहन चोरी करते थे।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विक्रम राज उर्फ विक्की (20) पुत्र सवाई राम परमार निवासी शिवगंज, सिरोही, हाल निवासी स्वर्ण पथ, मानसरोवर है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी हितेश शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

पुलिस के अनुसार 13 अगस्त को पटेल मार्ग, मानसरोवर निवासी ऋषभ डांगी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अपनी होंडा एक्टिवा घर के बाहर खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोर स्कूटी चुराकर ले गया।

वारदात के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर विक्रम राज उर्फ विक्की को डिटेन किया गया। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके नाबालिग साथी को निरुद्ध किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए मानसरोवर व आसपास के इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में शहर में हुई वाहन चोरी की अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here