एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया क्विज में निखत जरीन टीम प्रथम

0
44

जयपुर। एमईएएम यंग सिटीजन ऑफ इंडिया के सीजन-3 के तहत टोंक में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बहीर स्थित नेहरू चिल्ड्रन स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में पांच टीमों के बीच कड़ा और रोचक मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता में निखत जरीन, एपीजे अब्दुल कलाम, सुरैया बी, फातिमा शेख और जीनत महल की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता में निखत जरीन टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में जैनब, सदिया और अल्फिया शामिल रहीं। एपीजे अब्दुल कलाम टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसमें विष्णु, अभिषेक और असमीना शामिल थे। सुरैया बी टीम तीसरे स्थान पर रही। इस टीम में माहिन, अलीना और मिजान ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान सभी टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला। बच्चों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए और प्रतियोगिता का भरपूर आनंद लिया। विजेता टीमों को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एमईएएम की महासचिव सारा इस्माईल ने बच्चों से विभिन्न विषयों पर सवाल किए और उनसे रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में जज्बा और आत्मविश्वास पैदा करना है। बच्चों के मन से डर, झिझक और हिचकिचाहट दूर कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। ऐसे मंच बच्चों को सवालों के जवाब देने के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने का तरीका भी सिखाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here