जयपुर। स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट एंड ग्रामोत्थान (एसकेआईटी), जयपुर की यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज एंड एथिक्स कमेटी की ओर से हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ‘काव्यरस 2.0’ का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम मेघनाद शाह हॉल, मैकेनिकल ब्लॉक में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में हिंदी साहित्य, कविता, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इस अवसर पर निकीता कसाना (श्रृंगार रस), अमित आज़ाद (गीतकार) और उषा दास अपनी विशेष प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम का संयोजन नवीन कानूगो द्वारा किया गया।
‘काव्यरस 2.0’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी भाषा और साहित्य से जोड़ना तथा कविता, संगीत एवं संवाद के माध्यम से हिंदी की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में साहित्यिक प्रस्तुतियों के साथ हिंदी भाषा के महत्व और उसकी पहचान पर भी चर्चा हुई। आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रदर्शित करने और हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने का अवसर मिला।



















