आज से शुरू होगी महापौर चुनाव प्रक्रिया

0
34

जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर एवं उप महापौर निर्वाचन का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। महापौर पद के निर्वाचन की प्रक्रिया 18 सितम्बर से शुरू होगी। इस दिन लोक सूचना जारी की जाएगी, जबकि 19 सितम्बर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे।
रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की संवीक्षा 21 सितम्बर को दोपहर 3 बजे तक होगी।

अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर दोपहर 3 बजे है। इसके तुरंत बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। महापौर पद के लिए 25 सितम्बर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

वहीं उप महापौर पद का निर्वाचन 26 सितम्बर को होगा। बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन की संवीक्षा 11.30 बजे से होगी तथा नाम वापसी का समय दोपहर 2 बजे तक रहेगा। आवश्यकता होने पर दोपहर 2.30 से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद तत्काल मतगणना होगी।

रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी तथा इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here