जयपुर में जुटेंगे सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज क्षेत्र के दिग्गज

0
38
Industry leaders in the solar energy and battery storage sectors to gather in Jaipur.
Industry leaders in the solar energy and battery storage sectors to gather in Jaipur.

जयपुर। राजस्थान में तेजी से बढ़ते अक्षय ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026 का आयोजन 18 और 19 सितंबर को जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में होगा। ईक्यूमैगप्रो की ओर से आयोजित दो दिवसीय आयोजन में सौर ऊर्जा, बैटरी एनर्जी स्टोरेज और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, तकनीकी विशेषज्ञ, निवेशक, यूटिलिटीज और उद्योग प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

इस आयोजन के दौरान सोलर एवं एनर्जी स्टोरेज एग्जीबिशन, सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस और राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स आयोजित किए जाएंगे। एक्सपो में सोलर पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर, एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम, केबल सहित सौर ऊर्जा और स्टोरेज से जुड़ी अन्य तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

बैरवा होंगे अवॉर्ड समारोह में शामिल

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा 18 सितंबर को आयोजित राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स समारोह में शामिल होंगे। वहीं जयपुर कलेक्टर आईएएस संदेश नायक और सीईओ, एनटीपीसी राजस्थान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अजय शुक्ला एक्सपो का उद्घाटन करेंगे। अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के निदेशक तकनीकी मुकेश बाल्दी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

सौर ऊर्जा के साथ बैटरी स्टोरेज पर फोकस

एक्सपो में राजस्थान में यूटिलिटी स्केल सोलर, रूफटॉप सोलर, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर, कृषि क्षेत्र, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव तथा ओपन एक्सेस प्रोजेक्ट्स में उपलब्ध संभावनाओं पर चर्चा होगी। इसके अलावा टेक्सटाइल, माइनिंग, मिनरल, मार्बल एवं स्टोन, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों के लिए सौर ऊर्जा एवं स्टोरेज समाधानों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

आयोजन में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसमें पीक डिमांड मैनेजमेंट, औद्योगिक बैकअप, ग्रिड सपोर्ट और सोलर-प्लस-स्टोरेज सिस्टम जैसे उपयोगों पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ स्टोरेज सिस्टम की क्षमता, सुरक्षा, प्रदर्शन, वित्तीय मॉडल और परियोजना लागत से जुड़े तकनीकी एवं व्यावसायिक पहलुओं पर भी मंथन करेंगे।

नीतियों और बाजार पर होगा मंथन

साथ आयोजित सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस में रूफटॉप एवं यूटिलिटी सोलर, ओपन एक्सेस, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव मॉडल, बैटरी स्टोरेज की अर्थव्यवस्था, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग, ऊर्जा खरीद और रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई चेन जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

वहीं राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स के माध्यम से सौर ऊर्जा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले संस्थानों, परियोजनाओं और प्रोफेशनल्स को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार आयोजन के जरिए उद्योग जगत, सरकार और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े स्टेकहोल्डर्स के बीच संवाद को बढ़ावा देने के साथ तकनीकी साझेदारी, निवेश, परियोजना विकास और नए व्यावसायिक अवसरों को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here