जयपुर में एक और निर्दलीय पार्षद ने दिया पार्टी को समर्थन

0
50

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भीलवाड़ा की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध विजय दिलाकर जनता ने भाजपा के प्रति अपना विश्वास और समर्थन व्यक्त किया है। यह पार्टी के लिए खुशी और गर्व का विषय है।

राठौड़ ने कहा कि जनता का यह विश्वास भाजपा की नीतियों, विचारधारा और संगठन के प्रति समर्थन को दर्शाता है। उन्होंने भीलवाड़ा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि जयपुर नगर निगम वार्ड 80 की निर्दलीय पार्षद रेणु चौधरी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और अपना समर्थन दिया। राठौड़ ने रेणु चौधरी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर पार्टी परिवार में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेणु चौधरी के भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here