अवैध शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार, 124 पव्वे देशी शराब जब्त

0
53
Cunning thief arrested for stealing ₹3 lakh from a marriage garden.

जयपुर। निकाय चुनाव-2026 के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सांगानेर सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से अवैध देशी शराब के कुल 124 पव्वे बरामद किए हैं।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से लागू आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दक्षिण ललित किशोर शर्मा के निर्देशन, सहायक पुलिस आयुक्त चाकसू भवानी सिंह के मार्गदर्शन और सांगानेर सदर थानाधिकारी कमलेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने निगरानी के दौरान लक्ष्मी नगर, सूरजपुरा से महावीर सांसी के कब्जे से देशी शराब के 60 पव्वे बरामद किए।

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार पुलिस ने कल्याण विहार द्वितीय, गोविन्दपुरा में कार्रवाई करते हुए अंकित कुमार केसावत के कब्जे से देशी शराब के 64 पव्वे बरामद किए।

उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उनके पास अवैध शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here