कलश यात्रा के साथ होगा भागवत कथा महोत्सव का आगाज

0
66
The Bhagwat Katha Mahotsav will commence with a Kalash Yatra.
The Bhagwat Katha Mahotsav will commence with a Kalash Yatra.

जयपुर। अग्रवाल फार्म सेक्टर-12 स्थित इंद्रपथ सामुदायिक केंद्र थड़ी मार्केट में 20 से 26 सितंबर तक श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कथा महोत्सव का शुभारंभ रविवार को धनेश्वर महादेव राम मंदिर से भव्य कलश एवं पोथी यात्रा के साथ होगा। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी।

आयोजक पंडित कृष्ण चंद्र शर्मा और सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि कथा व्यास अनंत शरण महाराज संगीतमय मधुर वाणी में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा का आयोजन प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। सात दिवसीय कथा के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रसंगों का वाचन किया जाएगा।

कथा के क्रम में 23 सितंबर को राम जन्मोत्सव एवं कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। वहीं 26 सितंबर को हवन-यज्ञ एवं भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की पूर्णाहुति होगी। आयोजन से पूर्व ‘म्हारे घरा पधारो श्याम’ संस्था के पदाधिकारियों ने कथा महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here