म्यूल अकाउंट किराए पर देकर साइबर ठगी कराने वाला शातिर गिरफ्तार

0
44
Police arrested four criminals of online fraud gang
Police arrested four criminals of online fraud gang

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए म्यूल अकाउंट किराए पर देकर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाने वाले आरोपी को 24 घंटे में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी खाते में आई साइबर ठगी की रकम को यूपीआई के जरिए निकालकर खुद इस्तेमाल करता था।

जयपुर पूर्व डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि समन्वय पोर्टल एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल से मिली संदिग्ध निकासी की सूचना पर कार्रवाई की गई। एडीसीपी पारस जैन के निर्देशन और एसीपी मालवीय नगर शिवदयाल के सुपरविजन में जवाहर सर्किल थानाधिकारी महेश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को एएसआई सेठराम की रिपोर्ट पर जांच शुरू हुई। जांच में सामने आया कि एसबीआई के खाताधारक शिवा बाथम के खाते में 11 सितंबर को 37 हजार, 29 हजार और 38 हजार रुपए यानी कुल 1.04 लाख रुपए के संदिग्ध लेन-देन हुए।

जांच में सामने आया कि रकम साइबर ठगी से संबंधित थी और आरोपी ने इसे यूपीआई के जरिए निकालकर अपने उपयोग में लिया। गिरफ्तार आरोपी शिवा बाथम (20) निवासी सराय प्रयाग, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) है। वह वर्तमान में सांगानेर जयपुर में रह रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here