युवक का अपहरण कर जंगल में हत्या करने वाला गिरफ्तार

0
34
Two notorious criminals arrested along with gamblers.
Two notorious criminals arrested along with gamblers.

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस ने कुंदनपुरा रेलवे फाटक के पास से युवक का अपहरण कर टोडाभीम के जंगलों में हत्या करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी प्रियांशु मीणा (24) को गिरफ्तार किया है।

जयपुर पूर्व डीसीपी रंजीता शर्मा के अनुसार आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर सौरभ उर्फ गोलू का अपहरण किया और टोडाभीम के जंगल-चारागाह में ले जाकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार प्रियांशु मीणा ने हरकेश मीणा व अन्य साथियों के साथ मिलकर सौरभ को कुंदनपुरा रेलवे फाटक के पास से जबरन स्विफ्ट कार में डाला। आरोपी उसे दौसा होते हुए टोडाभीम ले गए। गांव खेड़ी और मेरेड़ा के पास सुनसान जंगल-चारागाह में डंडों, बेल्ट और कार के गेट की रबर से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

साक्ष्य छिपाने के लिए शव को टोडाभीम बाईपास से नांगल लाट जाने वाली सड़क किनारे झाड़ियों में चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गए। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी हरकेश मीणा (27) निवासी टोडाभीम जिला करौली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

गिरफ्तार प्रियांशु मीणा ग्राम सिंघान बजेड़ा, थाना सदर हिंडौन, जिला करौली का निवासी है और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस अब आरोपी से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और फरार अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

लंबे समय से फरार चार स्थायी वारंटी गिरफ्तार

जयपुर शहर पश्चिम जिले की कालवाड़ थाना पुलिस ने वांछित और लंबे समय से फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चार स्थायी गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान पुलिस ने कुल पांच स्थायी गिरफ्तारी वारंटों का निस्तारण किया है।

जयपुर शहर पश्चिम पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश गुप्ता और सहायक पुलिस आयुक्त झोटवाड़ा वृत्त शिव कुमार भारद्वाज के सुपरविजन में कालवाड़ थानाधिकारी दिलीप सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में वांछित अपराधियों और वारंटियों की लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी अपने घर आए हुए हैं। सूचना पर टीम ने तत्काल दबिश देकर चार स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार अन्य फरार वारंटियों और वांछित अपराधियों की तलाश में भी लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में कांस्टेबल मांगीलाल, बाबूलाल, गजानंद और वीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here