3 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

0
38

जयपुर। रामनगरिया थाना पुलिस और जयपुर पूर्व जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो चोरी के मामले में दो माह से फरार चल रहे 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव से बाहर रहकर फरारी काट रहा था। पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि रामनगरिया थाने में दर्ज प्रकरण में आरोपी रिंकू दयाल मीणा (32) निवासी मानपुर जिला दौसा वांछित था।

पुलिस को आरोपी के जयपुर में मौजूद होने की सटीक सूचना मिली। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन और सहायक पुलिस आयुक्त सांगानेर दीपक खंडेलवाल के सुपरविजन में टीम गठित की गई। डीएसटी प्रभारी सुखवीर सिंह और रामनगरिया थानाधिकारी अनिल कुमार टेलर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here