जवाहर कला केंद्र में हुआ “दुख से आनंद की ओर” पुस्तक का विमोचन

0
52

जयपुर।  जवाहर कलाकेंद्र में श्री अय्यूब खान लिखित पुस्तक “दुख से आनंद की ओर” का विमोचन हुआ। कॉफी हाउस में विमोचन योगगुरु ढाकाराम की अध्यक्षता में और राजस्थली लॉ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर एमके सिंह, जे पी बुनकर आर ए एस ( से नि ), मां ज्योती भाटिया , एडवोकेट राधेश्याम सेठी , एडवोकेट राकेश सांवरिया , माधोसिंह, महेश टेपन, डी के जैन, नरेंद्र बना  स्वामी ओम शांति व गणमान्य लोग की उपस्थिति में हुआ।

इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश ( से .नि )  अयूब खान ने बताया कि युवा अवस्था में मेने ओशो को पढ़ा समझा, उससे मेरे जीवन में जो परिवर्तन हुआ उसी का अनुभव मेने इस पुस्तक में लिखा है। ओशो ने कहा ध्यान करो उससे आपका विवेक का जागरण होगा जिससे आप दुःख से मुक्त होकर आनंद की ओर अग्रसर होंगे।

पुस्तक का प्रकाशन डायमंड बुक्स द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे  योगगुरु ढाकाराम  ने कहा इस पुस्तक को पढ़कर युवाओं को आनंदित होने की प्रेरणा मिलेगी । पुस्तक युवाओं के लिए उपयोगी सिद्ध होगी 

ओशो लाइब्रेरी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्वामी ओम शांति द्वारा ओशो निर्देशित विपश्यना ध्यान प्रयोग करवाएं गए व संगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। स्वामी ओम शांति ने उपस्थित सभी मित्रों का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here