विकसित भारत जन सेवा अभियान: जयपुर में 43 रक्तदान शिविरों में 1503 यूनिट रक्त एकत्रित

0
52

जयपुर। विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जयपुर जिले में आयोजित 43 रक्तदान शिविरों में 1503 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। शिविरों में आमजन, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया।

सीएमएचओ जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि जिलेभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई और नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि स्वैच्छिक रक्तदान अभियान आगामी 17 अक्टूबर तक जारी रहेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप-जिला अस्पतालों, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेज से संबद्ध रक्त केंद्रों तथा अन्य रक्त केंद्रों पर रक्त समूह जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

अभियान के तहत नागरिकों को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। साथ ही नियमित रक्तदान के लिए जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान से जोड़कर जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here