जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय राजभर के पुत्र रोहन राजभर का राजस्थान रणजी क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने रोहन को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर तथा राष्ट्रीय प्रमुख प्रवक्ता अरुण राजभर ने रोहन राजभर के चयन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रोहन क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने कहा कि रोहन का राजस्थान रणजी टीम में चयन सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि रोहन में क्रिकेट प्रतिभा की कोई कमी नहीं है और जब-जब उन्हें अवसर मिला, उन्होंने अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से अपनी क्षमता साबित की है।
यादव ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रोहन आने वाले समय में राजस्थान और देश का नाम रोशन करेंगे। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन के माध्यम से वह अपनी अलग पहचान बनाएंगे। उन्होंने रोहन के उज्ज्वल एवं स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पुनः हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।



















