जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने लखनऊ स्थित मंत्री आवास पर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न समसामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा एवं विचार-विमर्श किया।
मुलाकात के दौरान सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के साथ-साथ राजनीतिक परिस्थितियों और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी दोनों नेताओं के बीच संवाद हुआ। यादव और निषाद ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए तथा सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सुभाष चंद्र यादव के मित्र पंकज कुमार तिवारी भी मौजूद रहे। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई और दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर आगे भी संवाद बनाए रखने पर चर्चा की।



















