पर्यटकों से दुर्व्यवहार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
45

जयपुर। देशी-विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर पर्यटक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पर्यटकों से दुर्व्यवहार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को बुधवार को पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।

पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि टीम ने क्षेत्र के ऑटो चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों से जानकारी जुटाई। इसके आधार पर आरोपी की पहचान कल्लन कुरैशी (41) निवासी शास्त्री नगर जयपुर उत्तर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here