डीसीपी उत्तर ने जनसुनवाई कर कई शिकायतों का किया मौके पर निस्तारण

0
34
DCP North conducted a public grievance hearing and resolved several complaints on the spot.
DCP North conducted a public grievance hearing and resolved several complaints on the spot.

जयपुर। आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन ने जनसुनवाई की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की पहल की है। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा की अध्यक्षता में कोतवाली थाने में जनसुनवाई आयोजित की गई।

जनसुनवाई में डीसीपी करण शर्मा ने परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित मामलों की जानकारी लेते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण कराया। अधिकारियों को परिवादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर द्वितीय, सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली और कोतवाली थानाधिकारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डीसीपी उत्तर करण शर्मा ने बताया कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों तक पहुंचने में परेशानी नहीं हो और स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों से सीधे संवाद हो सके, इसके लिए यह पहल शुरू की गई है। जयपुर उत्तर जिले के सभी अधीनस्थ थानों में प्रत्येक बुधवार को जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत होने वाली इन जनसुनवाइयों में आमजन की शिकायतें सीधे सुनी जाएंगी और उनका प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। डीसीपी ने स्पष्ट किया कि परिवादियों की शिकायतों का उचित समाधान करना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here