श्री महावीर जी पदयात्रा 14 अक्टूबर को होगी रवाना

0
35

जयपुर। तपस्वी सम्राट राष्ट्र संत आचार्य सुंदर सागर महाराज की शिष्या आर्यिका विष्णुमति माताजी के सानिध्य में कमला नेहरू नगर स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री दिगम्बर जैन पदयात्रा संघ जयपुर की आगामी ‘जयपुर से श्री महावीर जी पदयात्रा 2026’ के पोस्टर का विमोचन किया गया।

पदयात्रा के संयोजक महेश चंद जैन, सह-संयोजक सौभाग मल जैन, नरेंद्र शाह और सुरेंद्र हल्दनिया ने माताजी से आशीर्वाद प्राप्त कर पोस्टर का विमोचन करवाया। इस अवसर पर कमला नेहरू नगर चातुर्मास कमेटी द्वारा पदयात्रा संघ के पदाधिकारियों का साफा, तिलक व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया तथा अधिक से अधिक पदयात्रियों को जोड़ने का आश्वासन दिया।

पदयात्रा संघ के प्रचार संयोजक विनोद जैन कोटखावदा और संरक्षक सुभाष चंद जैन ने बताया कि आर्यिका माताजी ने अपने प्रवचन में श्रद्धालुओं से जीवन में कम से कम एक बार पदयात्रा में अवश्य शामिल होने का आह्वान किया। माताजी ने कहा, “पदयात्रा से शरीर निरोगी रहता है और बीपी-शुगर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। दिगम्बर जैन संतों के स्वस्थ रहने का मुख्य कारण एक समय का सात्विक भोजन और निरंतर पैदल विहार ही है।”

गौरतलब है कि श्री महावरी जी पदयात्रा 14 अक्टूबर को जयपुर से रवाना होगी। ये पदयात्रा मोहनपुरा, दौसा, सिकंदरा, गुढ़ाचंद्रजी और नादौती होते हुए पदयात्रा 19 अक्टूबर को श्री महावीर जी पहुंचेगी। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। 19 अक्टूबर को श्री महावीर जी पहुंचने पर संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय धार्मिक आयोजनों का आयोजन किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here