अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: क्रेटा चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार

0
52
Interstate vehicle theft gang busted: Three arrested in Creta theft case.
Interstate vehicle theft gang busted: Three arrested in Creta theft case.

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने सीएसटी और डीएसटी टीम के साथ मिलकर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों और चोरी का वाहन खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पत्रकार कॉलोनी से चोरी की गई क्रेटा कार बरामद की है। वारदात की रैकी में इस्तेमाल आई-20 कार भी जब्त की गई है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस ने सीएसटी और डीएसटी टीम के साथ मिलकर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य योगेश कुमार उर्फ काला (28) निवासी आसौदा जिला झज्जर (हरियाणा), बलराज उर्फ बल्लू (33) सांपला जिला रोहतक (हरियाणा) तथा चोरी का वाहन खरीदने वाले रिजवान बेग (30) निवासी आदर्श नगर जिला अजमेर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त के संबंध में जानकारी जुटा रही है। थानाधिकारी कविता यादव ने बताया कि चूरू निवासी और वर्तमान में पत्रकार कॉलोनी में किराए से रहने वाली प्रमीला पत्नी मनीष निमीवाल ने 28 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने 27 सितंबर की रात अपनी क्रेटा कार आरजे 45 सीपी 3433 घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह कार गायब मिली। इस पर पत्रकार कॉलोनी थाने में मामला दर्ज किया गया। इधर मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल से अजमेर रोड तक करीब 500 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।

जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा नंबर की आई-20 कार से रैकी करने आए थे। क्रेटा चोरी करने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए कार को अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। इसके बाद आई-20 को सुनसान स्थान पर खड़ा कर खुद लग्जरी होटलों में ठहरते थे। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने क्रेटा चोरी की वारदात कबूल की। आरोपियों ने 26 सितंबर की रात भांकरोटा थाना क्षेत्र से स्विफ्ट कार आरजे 60 सीएच 9088 चोरी करना भी स्वीकार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here