बाइक को टक्कर मारकर युवक का अपहरण और मारपीट कर लूटे 1.08 लाख रुपये

0
52

जयपुर। शिवदासपुरा थाना इलाके में बुधवार देर रात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को गाड़ी से टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद नकाबपोश चार बदमाश उसे जबरन गाड़ी में डालकर ले गए और मारपीट कर 1.08 लाख रुपए लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश युवक को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने गुरुवार शाम मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

एएसआई रामावतार ने बताया कि भांकरोटा निवासी दिनेश कुमार माली (26) बुधवार देर रात करीब एक बजे चाकसू से बाइक पर घर लौट रहा था। चाकसू कट से एक गाड़ी उसके पीछे लग गई। कुछ दूरी पर अयोध्या नगरी के पास बदमाशों ने गाड़ी से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर गया।

इसके बाद गाड़ी से उतरे नकाबपोश चार बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की और उसकी आंखों पर कपड़ा बांधकर जबरन गाड़ी में डाल लिया। बदमाश चलती गाड़ी में भी उसके साथ मारपीट करते रहे। सुनसान जगह ले जाकर उसकी जेब में रखे 1.08 लाख रुपए छीन लिए।

लूट के बाद बदमाश युवक को सड़क किनारे फेंककर भाग गए। पीड़ित किसी तरह संभलकर मुख्य सड़क पर पहुंचा और राहगीरों की मदद से शिवदासपुरा थाने पहुंचा। पुलिस ने गाड़ी सवार नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here