चोरी-नकबजनी करने वाले पांच चोर सहित कबाड़ी गिरफ्तार

0
53
Five thieves involved in theft and burglary, along with a scrap dealer, arrested.
Five thieves involved in theft and burglary, along with a scrap dealer, arrested.

जयपुर। आमेर थाना पुलिस ने चोरी और नकबजनी की चार वारदातों का खुलासा कर पांच आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का सामान और कॉपर वायर बरामद किए हैं।

थानाधिकारी राजेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि चोरी और नकबजनी की वारदात करने वाले सुभान (20), निवासी फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश, हाल घाट की गुणी, ट्रांसपोर्ट नगर; असलम (20), निवासी गांधी विहार, खो-नागोरियान; पारसमल (32), निवासी जवाहर नगर कच्ची बस्ती, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी; मोहम्मद कासिम (27), निवासी जयसिंहपुरा खोर, हाल गलतागेट; रोहित ओझा (28), निवासी जामडोली; और सोहेल खान उर्फ हसीन (18), निवासी पाड़ा मंडी ईदगाह, गलतागेट को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अलग-अलग समूह बनाकर वारदात करते थे। एक समूह दिन में सूने और निर्माणाधीन मकानों तथा बिजली की दुकानों की रेकी कर सुबह चोरी करता था।

दूसरा समूह कबाड़ खरीदने के बहाने फेरी लगाकर सूने मकानों की पहचान करता और ताले तोड़कर चोरी करता था। तीसरा समूह मैरिज गार्डनों की रेकी कर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सुबह कॉपर वायर चुराता था। पुलिस ने कबाड़ी पारसमल को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here