नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। गुरुवार को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से शिकस्त दी। अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 36.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 230 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत की ओर से कप्तान लक्ष्य राइचंदानी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 93 रन की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही लक्ष्य का पीछा करते हुए मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। इस जीत के साथ भारत ने खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

















