श्री नहर के गणेशजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और भजन संध्या का आयोजन

0
31

जयपुर। माउंट रोड, ब्रह्मपुरी स्थित जयपुर के प्राचीन दक्षिण मुखी दाहिनी सूंड वाले श्री नहर के गणेश जी महाराज के मंदिर में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में हुआ।

मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि सुबह 5:30 बजे मंगला आरती से पूर्व गणेश जी महाराज की पूजा-अर्चना कर उन्हें नवीन पोशाक और साफा धारण करवाया गया। शाम 4 बजे विभिन्न पुष्पों से प्रभु का आकर्षक शृंगार कर अन्नकूट भोग की झांकी सजाई गई।

गणेशजी को चूरमा, मीठी लापसी, खीर, मूंग, चवला, बाजरा, चावल, कढ़ी, गट्टे की सब्जी और पूड़ी सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम 5 बजे अन्नकूट भोग आरती हुई। इसके बाद 5:15 बजे से दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को दोने में प्रसादी वितरित की गई।

शाम की आरती के बाद मंदिर परिसर में भजन संध्या हुई। इसमें गोपाल सिंह राठौड़, सुरभि चतुर्वेदी, आकांक्षा राव, शालिनी, परवीन मिर्जा, सांवरमल कथक, हेमराज, पारिक बंधु, मोहित, किशन कथक, परमेश्वर कथक, दिलशाद, सद्दाम, वाहिद, अंबालाल और संजीव शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर गणेशजी महाराज के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई। मंच संचालन आर.डी. अग्रवाल और राजेश आचार्य ने किया। इस अवसर पर मंदिर महंत परिवार की ओर से सभी कलाकारों का स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here