पूर्व छात्र यूनियन की ओर से बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

0
25
Grand organization of a box cricket tournament by the alumni union
Grand organization of a box cricket tournament by the alumni union

जयपुर। पूर्व छात्र यूनियन एमएचएसओएसए के तत्वावधान में एमबीसीएल 5.0 बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता की मेजबानी 1993 बैच की ओर से जय क्लब में की गई। इसमें वर्ष 1983 से 2016 तक के विभिन्न बैचों की कुल 34 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रदर्शन के साथ खेल भावना, आपसी सौहार्द और भाईचारे का परिचय दिया।

प्रतियोगिता के समूह विजेताओं में 1989 बैच से आनंद सारस्वत की टीम, 1999 बैच से सुशील खत्री की टीम तथा 2002 बैच से राहुल जैन की टीम शामिल रहीं। विजेता टीमों को सम्मानित करने के लिए शकुन होटल में ट्रॉफी वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जयपुर महापौर सुशील कोठारी और पूर्व महापौर एवं विधायक अशोक लाहोटी ने विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की।

आयोजक निर्मल दरगढ और अजय मालपाणि ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों, खिलाड़ियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमएचएसओएसए अध्यक्ष सीए शरद काबरा ने एमबीसीएल 6.0 के आयोजन की घोषणा करते हुए बताया कि अगली प्रतियोगिता का आयोजन 1997 बैच के योगेश तंवर के नेतृत्व में किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here