मार्गशीर्ष मास आज से: 23 दिसंबर तक रहेंगे प्रमुख पर्व

0
55

जयपुर। कार्तिक पूर्णिमा के बाद बुधवार से मार्गशीर्ष (अगहन) मास का शुभारंभ होगा। यह मास 23 दिसंबर तक रहेगा। इस दौरान कई प्रमुख व्रत-पर्व, धार्मिक उत्सव और महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटनाएं होंगी। मार्गशीर्ष मास की पूर्णिमा 23 दिसंबर को मनाई जाएगी।
पंडित राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस मास को भगवान श्रीकृष्ण का प्रिय मास माना गया है। श्रीमद्भागवद्गीता में भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है, मासानां मार्गशीर्षोऽहम् अर्थात महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।

ये रहेंगे प्रमुख पर्व:

मार्गशीर्ष मास में 27 नवंबर को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी, 1 दिसंबर को कालभैरव अष्टमी, 4 दिसंबर को उत्पन्ना एकादशी, 6 दिसंबर को रवि प्रदोष, 7 दिसंबर को मासिक शिवरात्रि और 8 दिसंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या रहेगी। इसके बाद 14 दिसंबर को विवाह पंचमी, 20 दिसंबर को मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती, 21 दिसंबर को सोम प्रदोष तथा 23 दिसंबर को मार्गशीर्ष पूर्णिमा और दत्तात्रेय जयंती मनाई जाएगी।

इन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन:

डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार इस अवधि में कई ग्रहों की चाल और स्थिति में बदलाव होगा। 2 दिसंबर को बुध तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 5 दिसंबर की रात्रि को राहु कुंभ से मकर तथा केतु सिंह से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। राहु-केतु के राशि परिवर्तन का समय गणना पद्धति के अनुसार कुछ अंतर से बताया जाता है।

11 दिसंबर को शनि मीन राशि में वक्री से मार्गी होंगे। 13 दिसंबर को गुरु सिंह राशि में वक्री होंगे। 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे धनु संक्रांति कहा जाता है और इसी के साथ खरमास प्रारंभ होगा। 22 दिसंबर को बुध वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here