शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0
310

जयपुर। करधनी थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय पीडिता आदर्श नगर की रहने वाली है। उसने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वर्ष 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली। आरोप है कि अप्रैल-2021 में मिलने के बहाने आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसे निवारू रोड बुलाया। मिलने जाने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया और उससे दुष्कर्म करने लगा। शादी की बात करने पर बहाना बनाकर टाल देता था।

इस दौरान आरोपी ने युवती के अश्लील फोटोज और वीडियो भी ले लिए। शादी का झांसा और अश्लील फोटोज से ब्लैकमेल कर आरोपी बॉयफ्रेंड पिछले तीन साल तक देहशोषण करता रहा है। ब्लैकमेल कर देहशोषण के बाद उसकी अश्लील फोटो को वायरल कर दिया। अश्लील फोटो के वायरल होने का पता चलने पर पीड़िता ने आरोपित बॉयफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here