शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ होगा रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन

0
111

जयपुर। राजधानी जयपुर के पर्यटक स्थल पर 13 मई 2008 मंगलवार को 15 मिनट के अंतराल में नौ सिलसिलेवार बम धमाके हुए। जिसमें 80 लोगों की मौत हुई जबकि 216 या उससे अधिक लोग घायल हुए। 9 धमाकों के दौरान एक जिंदा बम भी मिला जिसे फटने से 15 मिनट पहले जयपुर पुलिस ने डिफ्यूज कर दिया।

बम धमाकों में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए श्री श्याम परिवार गौ सेवा समिति के तत्वावधान 14 मई समिति की ओर से दो मिनट का मौन व रक्तदान शिविर का विशाल आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 101 यूनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

इस कार्यक्रम में गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य महाराज व युवाचार्य श्री गलता पीठ राघवेंद्र आचार्य रक्तदान शिविर में बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों को समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

समिति के उपाध्यक्ष राम चंद्र चौधरी , हनुमान सहाय लुगरिया ने बताया कि 14 मई को समिति के तत्वावधान में होने वाले रक्तदान शिविर में लगभग 101 युनिट रक्तदान करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें समिति के लोगों के अलावा कई समाजसेवी अपनी भागीदारी निभाएंगे।

जयपुर जिला प्रभारी रमेश मेवाड़ा , सुनील कुमावत ने बताया कि इस रक्त्दान शिविर में अल्पहार की उत्तम व्यवस्था की जा रहीं है। जो भीषड़ गर्मी से रक्तदाताओं को निजात दिलाएंगी। अल्पहार में फ्रूट चाट, शीतल पेय के साथ कॉफी ,बिस्किट की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।

समिति के संगठन मंत्री अशोक प्रजापत व रामू चारण के साथ किशोर लाल ने बताया कि इस विशाल रक्तदान शिविर व शहीदों को नमन कार्यक्रम में गलता पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य व राघवेंद्र आचार्य रक्तदाताओं को प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here