भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली जाएगी भव्य तिरंगा यात्रा

0
44

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत रविवार 9 अगस्त को जयपुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। अभियान के प्रदेश संयोजक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मिथिलेश गौतम ने बताया कि तिरंगा यात्रा प्रातः 9 बजे अल्बर्ट हॉल से प्रारंभ होकर बड़ी चौपड़ तक निकाली जाएगी।

तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। इस दौरान भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन सहभागिता करेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ.मिथिलेश गौतम ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना का प्रसार करना है। अभियान के तहत आमजन को घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहल आमजन में राष्ट्र के प्रति भक्ति की भावना को बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here