जयपुर। सवाई मानसिंह चिकित्सालय में वरिष्ठ मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. दिलीप वाधवानी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर चिकित्सालय परिवार व कर्मचारियों ने उनके दीर्घ सेवाकाल, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की।
राजस्थान नर्सिंग एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि डॉ. वाधवानी ने सदैव मरीजों की सेवा को प्राथमिकता दी और अपने सरल व कर्मठ व्यक्तित्व से सभी के बीच विशेष पहचान बनाई।
समारोह में अतिरिक्त अधीक्षक संजय शेखावत, डॉ. शैलेश दीक्षित, डॉ. बी.एल. अग्रवाल, डॉ. प्रवीण चौधरी, नर्सिंग इंचार्ज घनश्याम शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक पी.डी. मीणा सहित कई चिकित्सक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. वाधवानी के स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



















