जानकी नवमी पर झूलेलाल मंदिर पुनर्निर्माण का शुभारंभ

0
49
Reconstruction of Jhulelal Temple Inaugurated on Janaki Navami
Reconstruction of Jhulelal Temple Inaugurated on Janaki Navami

जयपुर। जानकी नवमी के अवसर पर मानसरोवर स्थित भगवान श्री झूलेलाल मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में किया गया। श्री अमरापुर दरबार के स्वामी मोहन प्रकाश जी महाराज ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

स्वामी मोहन प्रकाश जी ने प्रवचन में सेवा और सत्संग को कलयुग में मोक्ष का प्रमुख मार्ग बताते हुए समाजसेवा के लिए प्रेरित किया तथा निर्माण कार्य में सहयोग का आह्वान किया।

पंडित विजेंद्र शर्मा के सान्निध्य में गणेश, नवग्रह एवं भूमि पूजन सहित पारंपरिक विधियों से नींव रखी गई, जिसमें सप्त मृतिका, पंच धातु, पंच रत्न, चांदी के नाग-नागिन, गोमती चक्र सहित शुभ सामग्री स्थापित की गई।

संरक्षक चंदीराम जसवानी, अध्यक्ष ईश्वर करमानी व महासचिव रवि हेमलानी ने बताया कि परिसर में सत्संग हॉल, कम्युनिटी हॉल, संग्रहालय, कौशल विकास केंद्र, धर्मशाला व वृद्धाश्रम जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

कार्यक्रम में गोरधन आसनानी ने 51 हजार रुपए का योगदान दिया और समाज से सहयोग की अपील की। इस दौरान कई गणमान्यजन उपस्थित रहे तथा स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here