ग्रीष्मकालीन संस्कार शिक्षण शिविर में बही भक्ति की लहर

0
39

जयपुर। श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति सांगानेर एवं अखिल भारतीय श्रमण संस्कृति महिला महासमिति के संयुक्त तत्वावधान में तारों की कूट पर सूर्य नगर स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 28 मई तक आयोजित 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर में समाज के बच्चे महिलाएं, पुरुष वर्ग उत्साह पूर्वक भाग लेकर धर्म एवं संस्कार प्राप्त कर रहे हैं‌।

शिविर में छोटी छोटी राइम्स के माध्यम से बच्चें धार्मिक संस्कार सीख रहे हैं। सूर्य नगर सम्भाग अध्यक्ष पुष्पा पाटोदी एवं महामंत्री सुधा जैन मालपुरा ने बताया कि जैन की दिनचर्या, पाश्चात्य संस्कृति, आध्यात्मिक भजन, हाईकू इत्यादि बहुत सारी प्रतियोगिताएं चल रही है।

सूर्य नगर संभाग की युवा प्रकोष्ठ मंत्री दीपिका जैन कोटखावदा ने बताया कि संस्थान से पधारी विदुषियों द्वारा सरल एवं रुचि पूर्ण शैली में अध्ययन करवा कर प्रश्न इत्यादि पूछ कर धर्म एवं संस्कार की प्रभावना हो रही है। शिविर की कोषाध्यक्ष अंजू पापड़ी वाल, महिला प्रकोष्ठ मंत्री सुमिता पाटनी, धार्मिक मंत्री रेणु कासलीवाल ने बताया शिविर के दौरान रोजाना लगभग 50 बच्चों को उत्साह वर्धन के लिए प्रतिदिन प्रभावना उपहार वितरित किए जा रहे हैं। इस कड़ी में मैना देवी, मुन्ना देवी, विनोद – दीपिका जैन कोटखावदा परिवार की ओर से दो दिनों तक उपहार वितरित किए गए।

इसके साथ ही ज्योति जैन , ललित – मीनाक्षी सोनी, इंदू- प्रकाश टोंग्या, अभय – अनीता लुहाड़िया, रितेश- सुमीता पाटनी, कैलाश, सुनील – मृदुला सरनका द्वारा भी बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए उपहार वितरित किए जाएंगे । शिक्षण शिविर के माध्यम से बच्चों एवं बड़ों में धर्म के प्रति श्रद्धा एवं संस्कार का वातावरण कूट-कूट कर विकसित हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here