जयपुर। बीइंग सिंधी फाउंडेशन (एसपीएल) की ओर से मानसरोवर स्थित क्रिकेट अकादमी, रिद्धि-सिद्धि चौराहा पर विशाल निशुल्क स्कूल बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सिंधी समाज के बच्चों को 800 स्कूल बैग निशुल्क वितरित किए गए।
फाउंडेशन की महासचिव प्रिया ज्ञानानी ने बताया कि संस्था अध्यक्ष सुनील पारवानी एवं पूरी टीम के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि बीइंग सिंधी फाउंडेशन वर्षभर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहती है।
उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से विद्यार्थी सम्मान समारोह, स्कूल बैग वितरण, सिंधु आइडियल गायन प्रतियोगिता, सिंधी प्रीमियर क्रिकेट लीग, बुजुर्ग सम्मान समारोह सहित कई सामाजिक कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा होली मिलन और दिवाली मिलन समारोह भी आयोजित किए जाते हैं, जिनमें समाज के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं।
प्रिया ज्ञानानी ने कहा कि जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राजस्थान में बीइंग सिंधी फाउंडेशन ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्था लगातार समाज के बच्चों और बुजुर्गों के लिए नए आयाम स्थापित करने का कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में एसपीएल टीम प्रमुख दादा गोविंद रामनानी, अर्जुन सचदेवा, हितेश आडवाणी, राजकुमार संगतानी, समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी, पुरुषोत्तम गुलवानी, रमेश हरदयलानी, मनीष पंजवानी, प्रदीप मोटवानी, सुनील कृपलानी, दीपक टहलवानी, इंद्र ज्ञानानी, ओम मोटवानी, जयकिशन, भूमि कृपलानी, ज्योति छतवानी, मीना मूलचंदानी, ऊषा वाधवा, कंचन भंबानी, चंद्रा रोहरा, पूजा रोहरा, शारदा बालानी, तारा ज्योति खत्री, मुस्कान, अनीता सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।



















